भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने Group C सिविलियन पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के तहत MTS, LDC, Cook, Storekeeper, ड्राइवर आदि सहित कुल 153 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। और अन्य सभी जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।
भारतीय वायु सेना की यह Group C भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया थोड़ी ध्यान से करनी होगी, लेकिन यह भर्ती गंभीर उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
Indian Air Force Group C भर्ती 2025 की मुख्य बातें
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | भारतीय वायु सेना (IAF) |
पद का नाम | ग्रुप C सिविलियन पद |
कुल रिक्तियाँ | 153 पद |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जून 2025 |
आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष (छूट नियम अनुसार) |
योग्यता | 10वीं/12वीं/ITI |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन |
वेतनमान | 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 1 से 4 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.indianairforce.nic.in |
भारतीय वायु सेना Group C भर्ती 2025: अधिसूचना जारी
14 मई 2025 को IAF ने Group C सिविलियन भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जारी की, जिसके अनुसार 17 मई 2025 से 15 जून 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार आवेदन सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे।
Indian Air Force Group C Vacancy 2025 – पदों का विवरण
पद क्रमांक | पद का नाम | पद संख्या |
---|---|---|
1 | निम्न श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk – LDC) | 14 |
2 | हिंदी टायपिस्ट | 02 |
3 | स्टोअर कीपर | 16 |
4 | सिव्हिलियन मेकॅनिकल ट्रान्सपोर्ट ड्रायव्हर (OG) | 08 |
5 | कुक (Ordinary Grade) | 12 |
6 | पेंटर (Skilled) | 03 |
7 | कारपेंटर (Skilled) | 03 |
8 | हाउस कीपिंग स्टाफ (Housekeeping Staff – HKS) | 31 |
9 | लॉन्ड्रीमन | 03 |
10 | मेस स्टाफ | 07 |
11 | मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff – MTS) | 53 |
12 | व्हल्कनायझर | 01 |
Total | एकूण पदसंख्या | 153 |
यह भी पढ़े:- MP High Court Class IV भर्ती 2025: जानिए पूरी जानकारी – पात्रता, आयु सीमा, पदों की संख्या, आवेदन तिथि
योग्यता (Eligibility Criteria)
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है:
- LDC / Hindi Typist – 12वीं पास + टाइपिंग कौशल
- Cook / Mess Staff – 10वीं पास + कुकिंग अनुभव या सर्टिफिकेट
- MTS / Housekeeping Staff – 10वीं पास
- Storekeeper – 10वीं पास + स्टोर/लेखा ज्ञान
- Driver – 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस + अनुभव
- Carpenter / Painter – 10वीं + ITI या पूर्व सैनिक अनुभव
- आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें (Offline Application Process)
आवश्यक चरण:
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें: आधिकारिक वेबसाइट www.indianairforce.nic.in से फॉर्म डाउनलोड करें।
- जानकारी भरें: सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ संलग्न करें: अपनी 2 पासपोर्ट फोटो, उम्र प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि स्वप्रमाणित करके लगाएं।
- लिफाफा तैयार करें: ₹10 का डाक टिकट लगाकर बंद लिफाफे में भेजें।
- लिफाफे पर स्पष्ट लिखें:
“APPLICATION FOR THE POST OF _____ AND CATEGORY _____ AGAINST Adv. No. 01/2025” - नजदीकी एयरफोर्स स्टेशन पर भेजें: अधिसूचना में दिए गए पते पर समय से पहले भेजें।
यदि आप एक से अधिक पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो अलग-अलग फॉर्म भरें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा:
- LDC, Typist: अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग
- MTS, HKS: सामान्य योग्यता, रीजनिंग
- कौशल परीक्षा: पद की आवश्यकता अनुसार।
- दस्तावेज़ सत्यापन: अंतिम चरण, जिसमें सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- लिखित परीक्षा ही मुख्य आधार होगी, उसी के अनुसार उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया जाएगा।
अन्य भर्ती :- South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2025: अभी करें ऑनलाइन आवेदन
वेतनमान (Salary)
लेवल | पद | वेतनमान |
---|---|---|
लेवल 2 | LDC, ड्राइवर, स्टोरकीपर, कुक, बढ़ई, पेंटर | ₹19,900 – ₹63,200 |
लेवल 1 | MTS, हाउसकीपिंग, मैस स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन | ₹18,000 – ₹56,900 |
- अन्य भत्ते स्टेशन के अनुसार लागू होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
घटना | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी | 14 मई 2025 |
आवेदन शुरू | 17 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 15 जून 2025 |
एडमिट कार्ड | जल्द जारी होगा |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
डाउनलोड लिंक
- आधिकारिक वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें
- पूरा विज्ञापन (PDF): यहाँ क्लिक करें