टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम भी बना. भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन देकर चार विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल ने भी तीन ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें:UK 07 Rider का आखिरी इमोशनल व्लॉग, शादी-साजिश ने छीना परिवार-सुकून!
T20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर
T20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की बात करें तो ये दोनों टीमों के बीच की चौथी भिड़ंत होगी. इससे पहले तीनों ही मौकों पर न्यूजीलैंड, भारत को हराने में कामयाब रहा है. न्यूजीलैंड ने भारत को 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई भिड़ंत में हराया था. हालांकि, पिछली तीनों भिड़ंत न्यूजीलैंड की भारत के साथ फाइनल में नहीं हुई। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों की बात करें तो फाइनल में किसी भी टीम में बदलाव के आसार कम ही लग रहे हैं. दोनों ही टीमें अपनी-अपनी उसी टीम के साथ उतरने के मूड में होंगी, जिसके साथ सेमीफाइनल में खेली थी।
