India Post GDS 4th Merit List 2025: अगर आपने इस साल ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था और अब तक आपके नाम की घोषणा नहीं हुई थी, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है! भारतीय डाक विभाग (India Post) ने GDS भर्ती की चौथी मेरिट लिस्ट को 16 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
अब उम्मीदवार अपने राज्य के अनुसार PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम लिस्ट में खोज सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस लिस्ट को कहां से डाउनलोड करें, कौन-कौन से राज्य शामिल हैं, और अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आगे क्या करना है।
India Post GDS 4th Merit List 2025 – संक्षिप्त जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती विभाग | भारतीय डाक विभाग (Indian Post) |
पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
कुल पदों की संख्या | 21,413 |
4th मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 16 जून 2025 |
मेरिट लिस्ट डाउनलोड मोड | ऑनलाइन (PDF) |
आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
किस आधार पर बना है GDS 4th Merit List 2025?
पोस्ट ऑफिस के द्वारा इन दिनों ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के चरण को चलाया जा रहा है। यहां आपको हम बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए से 21413 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि 10 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक डाक विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे।
इंडिया पोस्ट GDS की मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसके चलते पोस्ट ऑफिस की तरफ से इस भर्ती की पहली मेरिट सूची को 21 मार्च वाले दिन घोषित किया गया था। फिर दूसरी मेरिट लिस्ट को विभाग की तरफ से 21 अप्रैल 2025 को जारी किया गया था। 19 मई वाले दिन तीसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा की गई थी।
जिन अभ्यर्थियों के अंक अच्छे हैं और अभी तक नाम नहीं आया है, उनके लिए ये चौथी सूची आखिरी मौका हो सकती है।
यह भी पढ़े:- Indian Coast Guard Recruitment 2025: 630 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन
India Post GDS 4th Merit List 2025 में क्या-क्या जानकारी होती है?
जब आप मेरिट लिस्ट डाउनलोड करते हैं, तो उसमें निम्नलिखित जानकारियाँ दी जाती हैं:
- अभ्यर्थी का नाम
- पंजीकरण संख्या
- प्राप्त प्रतिशत (कक्षा 10वीं)
- जाति/श्रेणी (Category)
- चयनित सर्कल/डिविजन
- आवश्यक दस्तावेजों की सूची
GDS 4th Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Shortlisted Candidates सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य/सर्कल चुनें (जैसे – उत्तर प्रदेश, बिहार आदि)।
- Supplementary List IV या 4th Merit List PDF लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
राज्यवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक
नीचे दिए गए लिंक से आप अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
नोट: राजस्थान सर्कल की मेरिट लिस्ट जल्द जारी होगी।
चयन के बाद क्या करें?
अगर आपका नाम चौथी मेरिट लिस्ट में है, तो आपको अपने डिविजनल हेड ऑफिस में जाकर सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। वहां पर आपके दस्तावेज़ों की पुष्टि होने के बाद ही आपकी फाइनल नियुक्ति होगी।
जरूरी दस्तावेज़:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- फोटो ID (आधार कार्ड/पैन)
- आवेदन फॉर्म की प्रति
निष्कर्ष
India Post GDS 4th Merit List 2025 अब आधिकारिक रूप से जारी की जा चुकी है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहले नहीं आया था, वे इस लिस्ट में जरूर चेक करें। यह आखिरी मौके में से एक हो सकता है, इसलिए समय रहते डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करें।