30.6 C
Uttarakhand
Thursday, May 22, 2025

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 सफाईकर्मियों की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

नूंह (हरियाणा): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के इब्राहिम बास गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर इन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को बचाने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल 5 सफाई कर्मचारियों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे की भयावहता को देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई। फिलहाल, पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

amazon

इस दर्दनाक हादसे में मारे गए सफाई कर्मचारियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को कुछ समय के लिए बाधित किया गया, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

यह भी पढ़े : समूह-ग की 13 भर्तियों का महासंग्राम: मई से अक्टूबर तक चलेंगी परीक्षाएं

इस घटना ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles