चौखुटिया: जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड चौखुटिया ब्लॉक से भाजपा से चेतना नेगी प्रमुख की प्रत्याशी होंगी। वहीं कांग्रेस ने भी चौखुटिया ब्लाॅक से महेश लाल वर्मा को प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी पदाधिकारियों ने रायशुमारी के बाद प्रदेश संगठन को नाम भेज दिए हैं। अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियों में शियासी सरगर्मी तेज है।
वही आपको बता दें कि बीते शनिवार को चौखुटिया गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसने ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए दावेदारी करने वाले लोगों के नाम मांगे गए। भाजपा से एक मात्र चेतना नेगी ने ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए दावेदारी की जिस पर मौजूद लोगों ने उनके नाम पर सहमति दी। चेतना नेगी बरल सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर आई हैं।
यह भी पढ़ें: 21 साल की युवा ग्राम प्रधान संभालेंगी गांव की कमान, सीएम धामी ने दी फोन पर बधाई।
उन्होंने मीना कांडपाल को हराया है। वर्ष 2019 में इस चौखुटिया से कांग्रेस से ब्लाॅक प्रमुख बना था। बैठक में मंडल के चुनाव प्रभारी पूरन संगेला, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, सदानंद पांडे, कुलदीप, चंदन बिष्ट, सुभाष बिष्ट, दीपक नेगी, गंगा सिंह रावत मौजूद रहे।