BSF Constable Tradesman Recruitment 2025:-अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदोंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 से 24 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस न्यूज़ में हम बताएँगे BSF Constable Tradesman 2025 से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को सरल भाषा में — योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन तिथि और लिंक सब कुछ। योग्य उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 26 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 24 अगस्त 2025 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 24 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹100/- |
एससी / एसटी / महिला | ₹0/- |
भुगतान का तरीका: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि।
कुल पद (Total Posts): 3588
लिंग | पद |
---|---|
पुरुष | 3406 |
महिला | 182 |
यह भी पढ़े:- OICL Assistant Recruitment 2025: 500 सरकारी पदों के लिए आवेदन शुरू– जल्दी करें!
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो।
- संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या उस क्षेत्र में दक्षता हो।
आयु सीमा (24 अगस्त 2025 तक):
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
शारीरिक मानक (Physical Standards)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
वर्ग | ऊँचाई | छाती |
---|---|---|
सामान्य | 165 सेमी | 75–80 सेमी |
ST | 160 सेमी | 75–80 सेमी |
महिला उम्मीदवारों के लिए:
वर्ग | ऊँचाई |
---|---|
सामान्य | 155 सेमी |
ST | 148 सेमी |
दौड़ (Physical Efficiency Test – PET)
लिंग | दौड़ |
---|---|
पुरुष | 5 किमी – 24 मिनट में |
महिला | 1.6 किमी – 8.30 मिनट में |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
BSF Constable Tradesman 2025 भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- ट्रेड/स्किल टेस्ट
- चिकित्सा परीक्षण
- फाइनल मेरिट लिस्ट
यह भी पढ़े:- CAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से शुरू! जल्द करें आवेदन, वरना छूट सकता MBA का सपना
वेतनमान (Salary)
विवरण | राशि |
---|---|
वेतनमान | ₹21,700/- से ₹69,100/- प्रतिमाह |
वेतन स्तर | 3 (7th CPC के अनुसार) |
भत्ते | HRA, DA, TA, और अन्य सरकारी भत्ते |
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
BSF Constable Tradesman Online Form 2025 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले rectt.bsf.gov.in पर जाएँ।
- BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 नोटिफिकेशन पढ़ें।
- Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह BSF Constable Tradesman Bharti 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेकर रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। समय पर आवेदन करें और शारीरिक तैयारी अभी से शुरू करें।