Author: Manish Negi

Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 6 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में शुक्रवार को तब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला नगर के चौघानपाटा में फूंका। गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान ने पूरे इलाके में राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी की और मंत्री रेखा आर्या से उनके पति के बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में कहा था कि “बिहार से लड़कियां लाकर सोमेश्वर…

Read More

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की मार केवल आंखों में जलन या सांस लेने में तकलीफ तक सीमित नहीं रह गई है। एक हालिया वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आया है कि शहर की हवा अब ‘सुपरबग्स’ यानी एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया से भी भर चुकी है। यह बैक्टीरिया न केवल वायु प्रदूषण को और खतरनाक बना रहे हैं, बल्कि इंसानों के स्वास्थ्य के लिए एक अदृश्य महामारी का रूप ले सकते हैं।अध्ययन के अनुसार, दिल्ली के इनडोर और आउटडोर दोनों ही वातावरण—घर, दफ्तर, बाजार और सड़कें—इन सुपरबग्स से प्रभावित हैं। ये बैक्टीरिया आम दवाओं के असर से बच निकलने की…

Read More

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में विपक्ष के लगातार तीखे हमलों के बीच राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में किसी भी जांच से भाग नहीं रही है, बल्कि यदि विपक्ष के पास कोई नया सबूत है तो उसे सामने लाए, सरकार हर स्तर की जांच के लिए तैयार है।मंत्री उनियाल ने कहा कि इस मामले में गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) ने पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की है, और इस जांच को न केवल सत्र न्यायालय, बल्कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट…

Read More

द्वाराहाट(नौबाड़ा)। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें ग्राम सभा नौबाड़ा की ग्राम प्रधान नंदी देवी (40) भी शामिल हैं। उन्हें गंभीर चोटें आने पर तत्काल रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के बेड पर इलाज के दौरान उन्होंने हादसे का पूरा मंजर साझा किया। नंदी देवी ने बताया कि वह ग्राम प्रधानों की एक बैठक में शामिल होने के लिए भिकियासैंण जा रही थीं। हादसे के वक्त वह बस की कंडक्टर सीट पर बैठी थीं। उन्होंने याद करते हुए कहा, “सेलापानी…

Read More

भिकियासैंण: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताज़ा मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है, जहां मंगलवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुआ, जब एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 6 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सात से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें:अंकिता हत्याकांड: सोशल मीडिया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। लगातार आने वाली धमकी भरी कॉल्स से परेशान होकर भट्ट ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।भट्ट ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बीते कुछ दिनों से उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से बार-बार फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति न केवल गाली-गलौज और अभद्र भाषा का…

Read More

देहरादून। ठिठुरन भरी सर्दी के साथ देहरादून जिले में सोमवार को घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही शहर और आस-पास के इलाकों में इतनी घनी धुंध छाई रही कि दृश्यता बेहद कम हो गई। इसके चलते सड़क यातायात से लेकर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। आम जन को दफ्तर और स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द या विलंबित करनी पड़ीं।सुबह आठ से दस बजे तक जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर से नीचे पहुंच गई, जिसके चलते विमानों का संचालन असंभव हो गया। अहमदाबाद…

Read More

रायवाला (ऋषिकेश)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर जनाक्रोश फूट पड़ा। रविवार को मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।सुबह से ही रायवाला इलाके में लोगों का जत्था जुटने लगा था। दोपहर होते-होते वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर “अंकिता को न्याय दो” और “हत्यारों को फांसी…

Read More

नई दिल्ली: 1 जनवरी 2026 से कई नए नियम लागू होंगे जो आम आदमी की जेब, बैंकिंग आदतों, सैलरी, किसानों की आमदनी और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सीधा असर डालेंगे। इन बदलावों का मकसद सरकार की योजनाओं को ज्यादा पारदर्शी बनाना, डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित करना और धोखाधड़ी पर लगाम लगाना है। इन नियमों के चलते लोगों को डॉक्यूमेंट अपडेट रखने, डिजिटल पेमेंट के नए सिक्योरिटी स्टेप्स अपनाने और किसानों को अपनी पहचान डिजिटल रूप से मजबूत करने की जरूरत होगी। आइए हम आपको बताते हैं कि 1 जनवरी, 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है। लोन सस्ते, FD पर नए…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और ऑडियो क्लिप्स ने न सिर्फ पुराने घाव ताज़ा कर दिए हैं, बल्कि एक सीनियर भाजपा नेता का नाम भी राजनीतिक बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पहली बार खुलकर सफाई देनी पड़ी। उर्मिला ने अपने वीडियो में ‘गट्टू’ नाम के एक कथित ‘वीवीआईपी’ की भूमिका पर सवाल उठाए, जिसे जोड़कर…

Read More