नैनीताल: नैनीताल जिले से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक उपभोक्ता के 10 साल पहले कटवाए गए बिजली कनेक्शन का बिल लगातार जारी होता रहा। विभागीय अधिकारियों ने न केवल बिल बनाते रहे बल्कि समय पर जांच भी नहीं की, जिससे मामला राजस्व विभाग तक पहुँच गया और उपभोक्ता के खिलाफ वसूली की कार्रवाई आरंभ हो गई। उपभोक्ता ने जब मामले की शिकायत विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में की, तब जाकर सच्चाई सामने आई और राहत मिली।जानकारी के अनुसार, जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता ने वर्ष…
Author: Manish Negi
नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऐसा ही एक भयावह दृश्य देखने को मिला, जब घने कोहरे के बीच एक के बाद एक करीब 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब फरीदाबाद…
खटीमा: खटीमा को दहला देने वाले तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात झनकट क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक हाशिम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हाशिम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुषार हत्याकांड में शामिल आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। खटीमा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली…
देहरादून: उत्तराखंड के लाखों राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आ रही है। नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) देहरादून की ओर से एक नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपने घर बैठे ही ई–केवाईसी कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस एप के लॉन्च होने के बाद प्रदेश के करीब 54 लाख लोगों को अब ई–केवाईसी के लिए राशन की दुकानों तक बार–बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग की ओर से चल रही इस पहल का मुख्य उद्देश्य ई–केवाईसी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और पूरी तरह…
खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में शुक्रवार की रात हुई एक युवक की हत्या ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने न केवल विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि हमलावरों की दुकान में आग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी चुनौती दी। फिलहाल शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी है। दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज परिसर में दो पक्षों के…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 12 दिसंबर 2025 को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देश की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA)’ का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ करने की मंजूरी दे दी है। यह परिवर्तन न केवल नाम का बदलाव है, बल्कि ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक रोजगार के संकल्प की पुनर्पुष्टि भी है। साल 2005 में जब ‘राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA)’ की शुरुआत हुई थी, तब उसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को रोजगार की गारंटी देकर आर्थिक स्थिरता प्रदान करना था। 2009 में इसे महात्मा गांधी के…
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट वन क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से गुलदार के आतंक ने ग्रामीणों में दहशत फैलाकर रख दी है। लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ग्राम गनाई सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।बताया गया कि हाल ही में गुलदार की सक्रियता ग्राम गनाई, ध्याड़ी और गुप्टली क्षेत्रों में अधिक देखी जा रही थी। इससे पूर्व विभाग ने गुप्टली और ध्याड़ी गांवों में भी पिंजरे लगाए थे,…
देहरादून: उत्तराखंड के गृह विभाग ने शुक्रवार शाम राज्य पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 15 आईपीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस तबादले का उद्देश्य कार्यकुशलता और विभागीय संतुलन सुनिश्चित करना बताया गया है।सबसे चर्चित बदलावों में मानी जा रही आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार के साथ-साथ एसपी फायर सर्विस की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। तृप्ति भट्ट प्रदेश में अपने दृढ़ प्रशासनिक रुख और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।वहीं, आईजी विम्मी सचदेवा…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के बेड़ीनाग क्षेत्र से लापता महिला के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या कांड निकला। पुलिस के अनुसार, महिला को उसके प्रेमी के पिता ने ही मौत के घाट उतारा और शव को रामगंगा नदी में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की। इस दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।जानकारी के अनुसार, बेड़ीनाग क्षेत्र की एक महिला कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू…
अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले से गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसे की खबर आई, जिसने पूरे क्षेत्र को गम और सदमे में डाल दिया। सड़क निर्माण कार्य के लिए चकलागम जा रहे मजदूरों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अब तक 13 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 9 मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में घंटों लग गए। कैसे हुआ हादसा स्थानीय प्रशासन से मिली…