Home देश दुनिया कर्नाटक में घटी अद्भुत घटना, 25 अंगुलियों के साथ बच्चे का हुआ...

कर्नाटक में घटी अद्भुत घटना, 25 अंगुलियों के साथ बच्चे का हुआ जन्म।

0

नई दिल्ली: कर्नाटक में एक दुर्लभ घटना के बारे में खबर आ रही है, एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है, बागलकोट के रबकवि बनहट्टी शहर में एक बच्चे का जन्म हुआ जिसकी कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है, जो एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। दरअसल, पॉलीडेक्टली एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में, पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा और मां दोनों अभी स्वस्थ है।

यह भी पड़े:मानसून Monsoon में बारिश की बूंदों के साथ बिलबिलाने लगते हैं ये वायरस, सीजनल बुखार समझ न करें नजरअंदाज, रहे सतर्क।

आपको बता दे कि बच्चे के 25 उंगलियां देखकर डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ समेत परिजन भी हैरान हैं। दरअसल, नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (6 उंगलियां दोनों पैरों पर) और 13 (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7) उंगलियां हैं। कोन्नर की भारती नाम की एक महिला ने 25 उंगलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सभी सदस्य काफी खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version