Bihar BSCB Assistant Recruitment 2025:- अगर आप बिहार में सरकारी बैंक की नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है! बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) ने असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)/ कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (CSA) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती कुल 257 पदों के लिए है। योग्य उम्मीदवार 21 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम इस भर्ती से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को सरल भाषा में साझा कर रहे हैं — योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन तिथि और लिंक सब कुछ। योग्य उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
Bihar BSCB Assistant Recruitment 2025 मुख्य विवरण:
- भर्ती संस्था: बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB)
- पद का नाम: असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)/ कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (CSA)
- कुल पद: 257
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: bscb.co.in
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से पूर्व
यह भी पढ़े:- DCECE Result 2025: बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी ऐसे करें DCECE स्कोरकार्ड डाउनलोड
आयु सीमा (01 जून 2025 के अनुसार):
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 33 वर्ष
- एमबीसी/डब्ल्यूबीसी/बीसी: 36 वर्ष
- एससी/एसटी: 38 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण और आयु में छूट लागू होगी।)
आवेदन शुल्क:
- सामान्य / ओबीसी / अन्य: ₹1000/-
- एससी / एसटी / पीएच: ₹800/-
- भुगतान मोड: डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग / यूपीआई / मोबाइल वॉलेट
शैक्षिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य।
- कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है।
- कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा (DCA) अनिवार्य है।
वेतनमान:
- BSCB द्वारा नियमानुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। (वेतन विवरण अधिसूचना में अलग से उपलब्ध है)
श्रेणीवार पदों का विवरण:
श्रेणी | पदों की संख्या |
---|---|
सामान्य | 126 |
MBC | 36 |
WBC | 14 |
EWS | 23 |
BC | 24 |
SC | 39 |
ST | 08 |
कुल | 257 |
यह भी पढ़े:- SSC CHSL Notification 2025: एलडीसी, जेएसए, डीईओ सहित 3131 पदों पर भर्ती शुरू, अभी करें आवेदन
आवश्यक दस्तावेज:
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
- हस्ताक्षर (काले/नीले पेन से सफेद कागज पर)
- स्नातक की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
- कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड / वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
- अन्य विशेष प्रमाण पत्र (PH/ पूर्व सैनिक आदि)
चयन प्रक्रिया:
- प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
आवेदन कैसे करें:
- आधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सभी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- कृपया सभी दस्तावेज़ों की जाँच करें और उन्हें एकत्र करें – हस्तलिखित, पात्रता, पहचान प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण।
- कृपया भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन किए गए दस्तावेज़ तैयार रखें – फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, अंगूठा, प्रमाण, आदि।
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से जाँच लें।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करना होगा। यदि आपने आवश्यक आवेदन
- शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है।
- अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
ध्यान दें: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तें अच्छी तरह से जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।