SBI CBO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में एक स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश में हैं, तो SBI CBO भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है। आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तारीख (29 मई 2025) से पहले पूरा कर लें। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 09-05-2025 से 29 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में, आपको पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन प्रक्रिया, आवेदन चरण और आधिकारिक अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन पत्र के सीधे लिंक सहित SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती विवरण मिलेगा। उम्मीदवार SBI की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी (SBI CBO Recruitment 2025 Overview)
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
पद का नाम | सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
कुल पद | 2964 |
विज्ञापन संख्या | CRPD/ CBO/2025-26/03 |
आवेदन की शुरुआत | 09 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 29 मई 2025 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in |
SBI CBO भर्ती 2025 की योग्यता (Eligibility Criteria)
- शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Any Graduate) होना चाहिए।
- अनुभव: कम से कम 2 वर्ष का अनुभव यदि है तो चयन में वरीयता मिलेगी।
यह भी पढ़े:- MP High Court Class IV भर्ती 2025: जानिए पूरी जानकारी – पात्रता, आयु सीमा, पदों की संख्या, आवेदन तिथि
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (01-04-2025 तक)
- आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू है।
वेतनमान (Salary Structure)
- प्रारंभिक बेसिक पे: ₹48,480/-
- वेतन स्केल: 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920
- अन्य लाभ: महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल, पेंशन (NPS), एलएफसी, पीएफ, आदि।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य/ओबीसी/EWS | ₹750/- |
SC/ST/PwBD | शुल्क नहीं |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test)
- स्क्रीनिंग इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
यह भी पढ़े:- South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2025: अभी करें ऑनलाइन आवेदन
कैसे करें आवेदन (How to Apply Online)
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- “Careers” सेक्शन में जाएँ और Circle Based Officer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके फॉर्म भरें।
- कृपया सभी दस्तावेज़ों की जाँच करें और उन्हें एकत्र करें – हस्तलेखन, पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से देखें।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करना होगा।
- यदि आपने आवश्यक आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है।
- अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य में एडमिट कार्ड निकलते समय, पेपर के समय और रिजल्ट के समय आपके काम आएगा इसे अवश्य निकाले।