राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओ में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा -2024:- प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओ में कर्मशाला अधीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के चयन के लिए घोषणा की है इस भर्ती में अभियर्थी दिनांक 21.06.2024 से 12.07.2024 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आपको बता दे कि लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थाओं में कर्मशाला अधीक्षक के नौ पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील अभ्यर्थियों से की है, तथा कहा है कि इससे उन्हें आवेदन में परेशानी नहीं आएगी, क्योंकि, उन्हें भर्ती के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:-
Event | Date |
---|---|
आवेदन शुरू | 21/06/2024 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12/07/2024 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 12/07/2024 |
वेबसाइट | https://psc.uk.gov.in/ |
ई-मेल | ukpschelpline@gmail.com |
यह भी पढ़े:- IBPS ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक RRB XIII Notification 2024: सरकारी बैंकों में निकली 10 हजार बंपर भर्ती
आवेदन शुल्क:-
वर्ग | शुल्क |
---|---|
General/ UK OBC Candidates/UK EWS | 172.30 |
UK SC/UK ST | 82 |
UK PH | 22.30 |
शुल्क भुगतान:-
- Credit Card
- Debit Card
- Net Banking
- UPI Payment
आयु सीमा:-
अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए
रिक्तियों का विवरण कुल 09 पद:-
अनारक्षित:-
05 पद, उत्तराखंड महिला के 02 पद
उत्तराखंड अनुसूचित जाति:-
01 पद उत्तराखंड महिला के लिए
उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग:-
02 पद
उत्तराखंड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग:-
01 पद
वेतनाम:-
वेतन लेवल-10 (56100-177500)
यह भी पढ़े:- एयरफोर्स AFCAT के 227 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन, अंतिम तिथि 28 जून।
शैक्षिक योग्यता:-
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय/इंजीनियरिंग संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग/ मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/ इण्डसिट्रयल और उत्पादन इंजीनियरिंग/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (उत्पादन)/उत्पादन इंजीनियरिंग/ ऑटोमेशन इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग (रिपेयर और मेन्टीनेन्स)/ टूल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में बी0ई0/ बी0टेक0/ बी0एस0 (बैचलर ऑफ साइंस इन इंजीनियरिंग) अथवा समकक्ष उपाधि [AMIE (India) or AMIME (India) in Mechanical Engineering]|
- मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थान मैकेनिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा और इसके साथ कुल 10 वर्ष का उत्पादन/ अनुरक्षण में औद्योगिक अनुभव या शैक्षिक अनुभव
- हिंदी का ज्ञान