Home राज्य उत्तराखंड में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल शाम से बंद होगा चुनाव...

उत्तराखंड में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल शाम से बंद होगा चुनाव प्रचार, डोर-टु-डोर होगा प्रचार।

0

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं आज यानी मंगलवार से 72 घंटे के लिए सील कर दी जाएंगी। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में 17 अप्रैल की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा। जोगदंडे ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्रवाई अभी गतिमान है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं। उन्होंने बताया कि आज इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान किया जा रहा है। इन पोलिंग पार्टियों को आज सुबह से सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। यह पार्टियों दूरस्थ मतदान केंद्रों पर भेजी जा रही हैं।

यह भी पड़े: क्यों जरुरी है ध्यान? जानिए प्रतिदिन 10 मिनट ध्यान करने के 10 फायदे

आपको बता दे राज्य में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 17 अप्रैल की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी शाम पांच बजे से सील हो जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सीमाएं प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों से लगी हुई हैं।

यह भी पड़े: चारधाम यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version