Apple फैंस के लिए खुशखबरी! Flipkart ने Big Billion Days 2025 के लिए iPhone 16 सीरीज की कीमतों का खुलासा कर दिया है। इस बार iPhone 16 की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹51,999 रखी गई है।
iPhone 16 सीरीज की कीमतें
Flipkart टीज़र के अनुसार:
- iPhone 16 – ₹51,999 से शुरू
- iPhone 16 Pro – ₹69,999 से शुरू
- iPhone 16 Pro Max – ₹89,999 से शुरू
Flipkart ने साफ लिखा है – What you see is what you pay, यानी कीमत में कोई छिपा चार्ज या एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं होगी।
Big Billion Days कब शुरू होगी
Flipkart की Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे, जिससे प्राइस और कम हो सकता है।
और पढ़ें :-iPhone 17 आने के बाद घटे पुराने iPhones के दाम, iPhone 16 अब कितने में मिलेगा?
क्यों है ये डील खास
iPhone 17 सीरीज अभी कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुई है और इस बार लॉन्च के तुरंत बाद इतने बड़े डिस्काउंट पर मिलना बड़ी बात है। खासकर iPhone 16 Pro और Pro Max के लिए ये कीमतें पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर हैं।
iPhone 16 Specifications
iPhone 16 में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जो HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसमें Apple A18 चिपसेट, iOS 18, और 8GB RAM के साथ 128GB/256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।
कैमरा सेटअप में 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। बैटरी 3561 mAh की है, जो 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है और MagSafe व Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
डिस्प्ले | 6.1-इंच Super Retina XDR OLED, HDR10, Dolby Vision, Ceramic Shield |
रिज़ॉल्यूशन | 1179 x 2556 पिक्सल (~460 ppi) |
प्रोसेसर | Apple A18 (3nm) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 18 (अपग्रेडेबल) |
स्टोरेज/रैम | 128GB/256GB/512GB + 8GB RAM |
रियर कैमरा | 48MP (वाइड) + 12MP (अल्ट्रावाइड), 4K Dolby Vision वीडियो |
फ्रंट कैमरा | 12MP + SL 3D (Face ID) |
बैटरी | 3561 mAh, 50% चार्ज ~30 मिनट में, MagSafe & Qi2 वायरलेस चार्जिंग |
बॉडी | ग्लास फ्रंट/बैक, एल्युमिनियम फ्रेम, IP68 वॉटर/डस्ट रेसिस्टेंट |
कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, USB-C, NFC, UWB (Gen 2) |
अन्य फीचर्स | सैटेलाइट SOS, Find My, स्टेरियो स्पीकर |
किसे खरीदना चाहिए
अगर आपका बजट iPhone 17 तक नहीं पहुंच रहा या आप पहली बार iPhone लेना चाहते हैं, तो iPhone 16 इस कीमत पर अच्छा विकल्प है। A18 चिप, बेहतर कैमरा और नया डिजाइन इसे एक पावरफुल पैकेज बनाते हैं।
iPhone 16 सीरीज की कीमतें इस साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल को और भी खास बना रही हैं। अगर आप iPhone लेने का मन बना रहे थे, तो यह सबसे सही समय है। 23 सितंबर से सेल शुरू होते ही डील पकड़ लें।