8.7 C
Uttarakhand
Monday, February 10, 2025

दर्दनाक घटना: अल्मोड़ा में पिकप वाहन की चपेट में आने से मॉं बेटे की हुई मौत।

लमगड़ा: अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक महिला और उसके पांच साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दन्या के बलसूना, नायल निवासी गीता देवी (पत्नी आन सिंह) अपने पांच वर्षीय बेटे यशपाल के साथ कुछ दिन पहले मायके, गौलीमहर गई हुई थीं। मंगलवार को गीता अपनी बड़ी बहन कविता फर्त्याल (ग्राम दुर्गानगर लमगड़ा निवासी) के साथ खरीदारी के लिए लमगड़ा बाजार पहुंची थीं।

खरीदारी के बाद, गीता, यशपाल, और उनकी बहन कविता, अपने रिश्तेदार गोविंद सिंह धौनी (ग्राम ध्यूली धौनी निवासी) के साथ पिकअप वाहन (वाहन संख्या: यूके 01 सीए 1276) में सवार होकर गौलीमहर की ओर लौट रहे थे।

रास्ते में, गौलीमहर से पहले एक ढलान पर पिकअप वाहन का दरवाजा अचानक खुल गया। इसके चलते गीता और उनका बेटा यशपाल वाहन से छिटककर नीचे गिर गए। दुर्भाग्यवश, दोनों पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह स्पष्ट किया जा रहा है कि पिकअप का दरवाजा तकनीकी खराबी के कारण खुला या अन्य किसी कारण से। इस हादसे के बाद गीता और यशपाल के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजन घटना की खबर सुनकर सदमे में हैं।

यह भी पड़े:जागेश्वर धाम आए श्रद्धालु की मौत, दर्शन के लिए मेरठ से आया था अल्मोड़ा।

यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच की अनिवार्यता पर सवाल खड़े करती है। इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों की नियमित जांच और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी है। मृतकों के परिजनों के प्रति स्थानीय प्रशासन और समाज ने गहरी संवेदना प्रकट की है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles