9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

आज है दशहरा, होगा रावण दहन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व।

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजयदशमी के दिन भगवान राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसके अलावा विजयदशमी का पर्व मां दुर्गा से भी जुड़ा है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। दशहरा का पर्व हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। विजयदशमी के दिन देशभर में रावण दहन किया जाता है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन का ई विधान हैं। आइए जानते हैं दशहरे के दिन रावण दहन और शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से रहेगा।

यह भी पड़े:बद्री विशाल के कपाट पूरे विधि विधान से 18 नवंबर को होंगे बंद।

कब है दशहरा

हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर को दशमी तिथि का आरंभ सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर होगा और 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर दशमी तिथि समाप्त हो जाएगी। दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

रावण दहन का शुभ मुहूर्त

बता दें कि दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। दशहरा में श्रवण नक्षत्र का विशेष महत्व है। दशहरा का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाने का विधान है। 12 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा और अगले दिन 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। रावण दहन के लिए श्रवण नक्षत्र का होना बेहद जरुरी है। इसलिए 12 अक्टूबर को रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 52 मिनट से शाम में 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। बता दें कि रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है।

यह भी पड़े:रूद्रप्रयाग जवाड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।

शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त

12 अक्टूबर को दोपहर में 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक दशहरा पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रहने वाला है। इस दौरान दशहरा पूजन और शस्त्र पूजन करना शुभ रहेगा।

दशहरा पर क्यों किया जाता है शस्त्र पूजन

विजयदशमी यानी दशहरा पर शस्त्र पूजन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार, जब भगवान राम ने रावण का वध किया तो युद्ध पर जाने से पहले उन्हें शस्त्रों का पूजन किया था। एक अन्य मान्यता यह भी है कि जब मां दुर्गा से महिषासुर का वध तिया था तो उनके शस्त्रों का पूजन सभी देवताओं ने मिलकर किया था। दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पहले राजा महाराजा भी युद्ध पर जाने से पहले अपने शस्त्रों की पूजा किया करते थे।

यह भी पड़े:शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट,एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए हेमकुंड साहिब के दर्शन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles