देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता जा रहा है चार दिन की चटख धूप के बाद सोमवार को एक बार फिर राज्य का मौसम करवट बदल सकता है। निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहने, कहीं-कहीं हल्की वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो जनवरी को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। दो दिनों के बाद यह तापमान बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है। आज छह और सात जनवरी को मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के बार-बार करवट बदलने से राजधानी का एक्यूआई भी प्रभावित हो रहा है। जहां शुक्रवार को देहरादून का एक्यूआई 190 था वहीं अब 100 से 125 हो गया है।
यह भी पड़े: उत्तराखंड के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से होगी परीक्षाएं।