देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के दौर पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक प्रदेश के कई जिलों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से माध्यम बारिश होने के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को भीषण कोहरा गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तराई क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड आंगनवाड़ी के आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर 2 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करे आवेदन।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।
जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2025 का कैलेंडर।