9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

किच्छा के दोपहरिया गांव में 12 वर्षीय लड़के का शव गौला नदी से बरामद

किच्छा: किच्छा क्षेत्र के दोपहरिया गांव में सोमवार को गौला नदी में डूबे 12 वर्षीय गौरव का शव मंगलवार देर शाम जल पुलिस की मदद से बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरव अपने दोस्तों के साथ नदी में मछली मारने गया था, जहां वह पानी में डूब गया। ग्राम दोपहरिया निवासी मदन लाल का पुत्र गौरव अपने दोस्तों के साथ सोमवार शाम गौला नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान गौरव और उसका एक दोस्त मछली पकड़ने के लिए नदी में कूद गए। गहरा पानी होने के कारण गौरव नदी में डूब गया जबकि उसका दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आया।

दोनों दोस्त घर लौट आए लेकिन डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। जब गौरव घर नहीं लौटा तो उसके परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जब उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

यह भी पढ़े : Huawei Mate XT: पहली बार, तीन स्क्रीन वाला स्मार्टफोन दुनिया के सामने!

पुलिस ने गौरव के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गौरव नदी में डूब गया था। इस सूचना के आधार पर सीओ बहादुर सिंह चौहान के निर्देशन में जल पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार देर शाम गहन खोजबीन के बाद गौरव का शव नदी से बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े : ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर, किरन स्वायत सहकारिता कलस्टर धोनी गाढ़ की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles