9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

सूर्या-रिंकू का कहर, सुपर ओवर में 2 रन पर ऑल आउट हुई श्रीलंका, भारत ने किया सूपड़ा साफ।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है. दोनों टीमों ने अपनी-अपनी पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन बनाए थे, जिसके कारण परिणाम लाने के लिए सुपर-ओवर का सहारा लिया गया. सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को केवल 2 रन बनाने दिए. वहीं टीम इंडिया ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर अपनी जीत सुनिश्चित की. श्रीलंका को एक समय जीत के लिए 30 गेंद में 30 रन बनाने थे, लेकिन भारत की डेथ बॉलिंग ने एक बार फिर से कहर ढाया।

यह भी पड़े:श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इन 4 बदलाव की है उम्मीद

सुपर ओवर का हाल

श्रीलंका की पारी

  • पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा आए। वहीं, भारत की तरफ से कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई।
  • सुंदर ने ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की और स्कोर 1/0 हो गया।
  • पहली गेंद पर मेंडिस ने एक रन निकाला और स्कोर 2/0 हो गया।
  • दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया और स्कोर 2/1 हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पथुम निसांका आए।
  • तीसरी गेंद पर भी सुंदर ने विकेट चटकाया। उन्होंने निसांका को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 2/2 हो गया और भारत को सिर्फ तीन रन का लक्ष्य मिला।

भारत की पारी

  • सुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे।
  • पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और मैच जीत लिया।

यह भी पड़े:केरल: फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा, दिल दहला देने वाली आपदा, पूरा इलाका हो गया नष्ट, अब तक 93 लोगो की मौत।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles