पूर्व सैनिक स्व श्री ठाकुर सिंह बिष्ट का 84 वर्ष की आयु में कल दिन शुक्रवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। बिष्ट 1961 में भारतीय सेना के 6 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे तत्पश्चात 1961 में ही भारत ,चीन के बॉर्डर नफा सेक्टर चयनावार के युद्ध में सेना के साथ विजय प्राप्त हुई और उसके बाद 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में लाहौर में दुश्मनों के साथ लोहा लिया और विजय प्राप्त हुई। 1971 में भारत बांग्लादेश के युद्ध में दुश्मनों के साथ लोहा लेते हुए उनको गोली लग गई। बिष्ट घायल हो गए उसके बाद में स्वास्थ लाभ लेने के उपरांत 1971 में ही भारतीय सेना से सेवानिवृत हो कर घर वापस हो गए। आपको बता दे कि सरल स्वभाव के धनी बिष्ट अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र एक पुत्री व नाती पोतों को छोड़कर पंचत्व में विलीन हो गए हैं। शोकाकुल परिवार पत्नी राधा देवी ,पुत्र सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, पुत्र बधु सरस्वती बिष्ट, गोबिन्दी बिष्ट, धना बिष्ट, पुत्री तारा रावत सहित समस्त परिवार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:इस सत्र नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव, नैनीताल हाईकोर्ट ने निस्तारित की जनहित याचिका।