6.8 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली से लेकर UP तक कोहरे का असर।

नई दिल्ली: मौसम विभग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह स्मॉग एवं धुंध रहने की संभावना है। रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। दिन में आसमान साफ बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी में नजर आ रह है। सोमवार को न केवल सर्दियों के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बल्कि दिल्ली वासियों को ठिठुरन का भी एहसास हुआ। आने वाले दिनों में ठंडक व ठिठुरन बढ़ने एवं तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

सोमवार को कितना रहा तापमान

amazon sale

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन में अभी तक का सबसे कम है। आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 18 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को तेज धूप खिली होने के बावजूद ठंडी हवाओं ने ठिठुराया। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि यह सोमवार के मुकाबले में ज्यादा था। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को दिल्ली का पालम इलाका 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। मयूर विहार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में गिरावट होने लगेगी। इस कारण से ठंड का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 23 व 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहेगा। विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए सुबह व शाम धुंध व कुहासा रहने की भविष्यवाणी की है।
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles