6.5 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

बांग्लादेश में बवाल जारी,चार्टर विमान ने ढाका से भरी उड़ान, दिल्ली पहुंचा।

ढाका: बांग्लादेश में बवाल जारी है वही बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिवारों ने जल्द गठित होने वाली अंतरिम सरकार के सामने नौकरी एवं पुनर्वास समेत 11 सूत्री मांगें रखी हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जा रहा है। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई, जिनमें अधिकतर छात्र प्रदर्शनकारी हैं। ढाका में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा और काठमांडू में बांग्लादेश दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी है। भारत के माध्यम से बांग्लादेश से अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। काठमांडू में, संभावित विरोध और सभाओं को रोकने के लिए बांग्लादेशी दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पड़े:बांग्लादेश में हिंदुओं पर शुरू हुआ अत्याचार, मंदिरों को तोड़ रहे बवाली, हिंदू नेताओं की हत्या।

amazon sale

एअर इंडिया ने बुधवार सुबह नयी दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित यह चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने कहा कि एअर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद बेहद कम समय में विशेष उड़ान का संचालन किया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से उड़ान भरने वाले इस विमान में कोई यात्री नहीं था। एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन बुधवार से बहाल करेगा। मंगलवार को कंपनी ने बांग्लादेश की राजधानी के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी थी, लेकिन शाम की उड़ान को तय समय पर रवाना किया था। विस्तारा और इंडिगो भी बुधवार से तय समयसारिणी के अनुसार ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेंगी।

यह भी पड़े:“हरियाणा की छोरी” विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, मां बोली छोरी गोल्ड लाना गोल्ड, देखे वीडियो।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles