18.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

त्रिस्तरीय पंचायतों की पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होगा पुनर्गठन।

देहरादून: पंचायत चुनावों की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंचायतीराज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरिद्वार को छोड़ शेष जिलों में ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन नौ सितंबर जबकि क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत का पुनर्गठन 25 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल इसी साल के अंत तक समाप्त हो रहा है। हर बार चुनाव से पहले राज्य सरकार पंचायतों का पुनर्गठन करती है।

यह भी पड़े: अल्मोड़ा (Almora) में नवीन बिष्ट की पुस्तक ‘ऊँ नमोनारायणः’ का विमोचन

इसी क्रम में सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने बुधवार को हरिद्वार को छोड़कर प सभी जिलाधिकारियों को पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आदेश के अनुसार पंचायतों का पुनर्गठन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। इसमें पहाड़ में एक पंचायत के लिए सामान्य तौर पर न्यूनतम 500 और अधिकतम दो हजार की आबादी को मानक बनाया जाएगा। वहीं, मैदान में न्यूनतम एक हजार और अधिकतम दस हजार की आबादी को मानक बनाया जाएगा।

यह भी पड़े: केदारनाथ को लेकर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस निकाल रही यात्रा,भाजपा ने खड़े किए ये सवाल

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles