9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

भागा, कूदा और फिर काम तमाम, गैंगरेप आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान,14 साल की लड़की के साथ किया था दुष्कर्म।

असम: असम के नगांव में नाबालिग लड़की से रेप के मुख्य आरोपी की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, वह आरोपी तफ्फजुल इस्लाम को शनिवार सुबह 3.30 बजे क्राइम सीन पर ले जा रही थी। इसी बीच वह हिरासत से भागते हुए नगांव के ही धींग में तालाब में कूद गया। पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस ने उसकी तलाशी के लिए तालाब में गोताखाेर भेजे, करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। तफ्फजुल पर 14 साल की लड़की से रेप का आरोप था। आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम पीड़ित धींग में ट्यूशन से लौट रही थी। तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए और उसे पकड़ लिया। इस केस में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दूसरे को हिरासत में लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

यह भी पड़े:नेपाल में सड़क हादसा, 18 की मौत,17 लोग घायल।

दुष्कर्म की इस घटना से लोगों में गहरी नाराजगी थी और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने खुद राज्य के डीजीपी को घटना की जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया।

यह भी पड़े: कोलकाता रेप मर्डर केस: रेप पीड़िता की तस्वीरें या नाम सोशल मीडिया पर डालना जुर्म, जानिए क्या है सजा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"