7.4 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

रक्षक बना भक्षक, हल्द्वानी के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन विवेकानंद अस्पताल के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज।

हल्द्वानी: डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, कहा जाता है कि भगवान के बाद अगर कोई इंसान की रक्षा कर सकता है तो वह रक्षक डॉक्टर है. लेकिन जब यही रक्षक भक्षक बन जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंसान के क्या हाल होंगे. मामला जनपद के हल्द्वानी मुखानी चौराहे पर स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल का है। यहां शहर के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन और विवेकानंद अस्पताल के मालिक डॉ. महेश शर्मा पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ व धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पैथोलॉजी लैब संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात यह कार्रवाई की है। डॉ. महेश शर्मा पर दारू पीकर लड़की के घर में घुसने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि व्यापार के संबंध में उसका विवेकानंद हॉस्पिटल आना-जाना रहता था। इसी दौरान विवेकानन्द हॉस्पिटल के मालिक डा. महेश शर्मा से उसकी बातचीत होने लगी।

यह भी पड़े:यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी के आगे जिम्बाबे ने टेके घुटने, 10 विकेट से जीता मैच, सीरीज पर कब्जा।

amazon sale

पीड़ित युवती ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह शहर में पैथोलॉजी लैब का संचालन करती है। सामान्य तौर पर वह ब्लड सैंपल लेने अस्पतालों में जाती थी। इसी बीच विवेकानंद अस्पताल के डॉ. महेश शर्मा ने उससे बातचीत शुरू की और लैब संचालन में उसकी मदद करने का भरोसा दिया। युवती ने तहरीर में बताया कि 22 जून को वह सैंपल जांच का बकाया भुगतान लेने के लिए डॉ. महेश शर्मा के मुखानी स्थित विवेकानंद अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि महेश शर्मा ने महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महेश शर्मा ने भुगतान नहीं करने और लैब के प्रति दुष्प्रचार करने व जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पड़े:सावधान! बच्चों में बढ रहा है चिड़चिड़ापन, बिगड़ रही मेंटल कंडीशन, गेम्स की लत से हो रहे है डिप्रेशन का शिकार।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles