6.8 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार

हल्द्वानी : नैनीताल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पिछले एक सितम्बर से फरार चल रहा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आप को बता दे की मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश बोरा पर एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोप है की मुकेश बोरा ने विधवा को काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने 164 के बयान में आरोप लगाया कि मुकेश की उसकी बेटी पर भी बुरी नजर थी। जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी।

पुलिस ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी। अब मुकेश बोरा को अदालत में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

amazon sale

यह भी पढ़े : झांसी में 13 साल की लड़की को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles