6.5 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

“एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण, लगाए गए विभिन्न प्रजातियो के वृक्ष।

द्वाराहाट: गुरु पूर्णिमा पर आज चंथरिया रेंज के अंतर्गत वन पंचायत नागार्जुन में हरेला कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियां जैसे – बांज, काफल, आंवला, अमरूद, देवदार आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सभी ने उत्साह के साथ बड़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वन पंचायत नागार्जुन सरपंच राजेन्द्र उप्रेती के सहयोग से कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक किया गया। सोनिका वन रक्षक द्वारा सभी लोगों को वृक्षों की महत्ता एंव वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणाम व वर्षाजल संरक्षण हेतु किए जाने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही इस हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौध रोपण कर पौधों की सुरक्षा हेतु निवेदन किया गया।

यह भी पड़े:“बिन फेरे हम तेरे का चलन” यानी लिव इन रिलेशनशिप में आए उत्पीड़न के मामले, आयोग पहुंची अब तक 650 शिकायते।

amazon sale

IMG 20240721 194859 "एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण, लगाए गए विभिन्न प्रजातियो के वृक्ष।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने समस्त देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील की थी, जिसके बाद से ही प्रदेश भर में सभी अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। सरपंच राजेंद्र द्वारा सभी प्रतिभागियों को करवाया गया। आज के इस कार्यक्रम में सोनिका वन रक्षक चंथरिया रेंज,नवीन पांडे श्रमिक चंथरिया,राजेंद्र उप्रेती सरपंच,प्रभा कांडपाल,जानकी देवी,भूपाल सिंह,निर्मला देवी आशा कार्यकर्ती,लता उप्रेती, ज्योति,मोनिका,गीता देवी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

IMG 20240721 194844 "एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण, लगाए गए विभिन्न प्रजातियो के वृक्ष।

यह भी पड़े: बड़ी खबर: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन यात्रियों की मौत, पांच घायल।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles