7.4 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

इस्कॉन ने द्वाराहाट में निकाली जगन्नाथ रथयात्रा, रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु।

द्वाराहाट: कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा आज (रविवार) दोपहर में द्वाराहाट में जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा दोपहर करीब 4 बजे द्वाराहाट पूजाखेत से शुरू हुई। इस शाही रथ की करीब 250 फीट लंबी रस्सी को खींचकर भक्तों ने पुण्यलाभ लिया।यात्रा मार्ग में जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां सजाई गई वहीं जगह-जगह शाही रथ का स्वागत किया गया।

यह भी पड़े:बड़ी खबर: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी,ट्रंप के कानो से बहा खून, देखे वीडियो।।

amazon sale
भगवान जगन्नाथ रथ
भगवान जगन्नाथ रथ

इस्कॉन सेंटर पूजाखेत के गुरु ने बताया कि पुराणों के अनुसार रथयात्रा का अति महत्व है। रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से पुनर्जन्म नहीं लेना पड़ता। सारे पापों से मुक्ति मिलती है। रथ की रस्सी को खींचने से मोक्ष की प्राप्त होती है। अगर कोई व्यक्ति भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे या पीछे ही भ्रमण कर ले तो उसे भगवान विष्णु के समान पद और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। इस रथ यात्रा में बच्चे, बूढ़े तथा महिलाएं भी शामिल थीं।

भगवान जगन्नाथ के भक्तिमय में डूबे भक्त
भगवान जगन्नाथ के भक्तिमय में डूबे भक्त

रथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। रथयात्रा में द्वाराहाट के लगभग 500 श्रद्धालु ने जगन्नाथ यात्रा में प्रतिभाग किया तथा राधे-राधे के जयकारों के साथ पूरा द्वाराहाट गूंज उठा। इस जगन्नाथ यात्रा में द्वाराहाट के महिलाओं ने बढ़ चलकर प्रतिभाग किया, तथा रथ के साथ भक्त कीर्तन व नृत्य करते हुए भगवान कि भक्ति में डूबे नजर आए। रथयात्रा पूजाखेत से शुरू हुई जो घटगाड़ चौराहा, द्वाराहाट मुख्य बाजार चौराहा रोड़ होते हुए देर शाम कृष्णा लाज पहुंची। जहां भगवान जगन्नाथ के सुंदर विग्रह के दर्शन भी भक्त कर प्रसाद ग्रहण किया।


यह भी पड़े:बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने बजाया बिगुल।

भक्तिरस में नृत्य करती महिलाएं
भक्तिरस में नृत्य करती महिलाएं
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles