9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

राजधानी देहरादून में बर्तन में थूक कर पीला रहे थे दो युवक चाय, मुकदमा दर्ज।

देहरादून: जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है उसी देवभूमि में लगातार घिनौने काम सामने आ रहे है। एक हैरान कर देने वाली घिनौनी हरकत मसूरी से सामने आई है। उत्तराखंड की राजधानी दून के मसूरी में पर्यटकों को चाय बनाते समय बर्तन में थूकने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी युवक समुदाय विशेष के हैं, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी के अनुसार, हिमांशु बिश्नोई ने नेहरूग्राम थाना रायपुर में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। हिमांशु ने बताया कि वह 29 सितंबर को सुबह मसूरी घूमने आया था। मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर सुबह 6.30 बजे एक रेड़ी पर दो लड़के चाय, मैगी और अन्य नाश्ता बेच रहे थे।

हिमांशु का आरोप है कि इस बीच उसने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय बनाने के बर्तन में थूक रहा था। उसकी बनाई वीडियो में भी बर्तन में थूकते हुए रिकॉर्ड हो गया। जब युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहने लगे। जान से मारकर धमकी देने लगे।

जब फोन पे से चाय के पैसे का भुगतान किया तो उसमें उसका नाम हुसैन अली आया। आसपास के लोगों से नाम-पता पूछा तो एक का नाम नौशाद निवासी जमशेर कलोनीखतौली मुजफ्फनगर और दूसरे का नाम हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी बताया गया। हिमांशु के मुताबिक उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी। मंगलवार को मसूरी आने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पड़े:हल्द्वानी: गुलाबघाटी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, बदलेगा रानीबाग तिराहे का रूप, मिलेगा जाम से रहत

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles