6.8 C
Uttarakhand
Saturday, January 11, 2025

रामनगर में गर्भवती महिला से मौसा ने की छेड़खानी, बच्ची की मौत

रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां घर में सो रही गर्भवती महिला से मौसा ने की छेड़खानी। विरोध करने पर मौसा ने उसे धक्का दे दिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। घर में सामान्य डिलीवरी के बाद पैदा हुई बच्ची की मौत हो गई।

महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मोहल्ला भवानीगंज निवासी जगदीश आर्य के अनुसार उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती है। 31 अगस्त को उनकी पुत्री घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी उसका बैलपड़ाव निवासी मौसा घर आया और पुत्री को अकेला देख उससे अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगा।

amazon sale

उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। इससे पुत्री के पेट में लग गई। उसकी पुत्री ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी तो मौसा मारपीट करने लगा। इससे उसकी पुत्री को ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद उसका घर में ही उपचार किया गया।

यह भी पड़े: जानिए अपना 6 सितम्बर 2024 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

मंगलवार सुबह घर में ही सामान्य डिलीवरी हुई। लेकिन बच्ची की हालत खराब हो गई। सुबह 11 बजे करीब बच्ची की मौत हो गई। महिला के पिता ने आरोपी मौसा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles