9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

होमगार्ड जवान रेखा ने दी ईमानदारी और तत्परता की मिसाल, खोया हुआ पर्स ढूंढकर लौटाया

चमोली: ऊमा देवी तिराहे पर ड्यूटीरत होमगार्ड जवान रेखा ने अपनी ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए एक खोया हुआ पर्स ढूंढकर उसके मालिक को लौटाया है। 21 सितंबर 2024 को गिरसा लंगासू निवासी राजवर लाल होमगार्ड रेखा के पास आए और बताया कि उनका पर्स बाजार में कहीं खो गया है। पर्स में कुछ नकद राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। राजवर लाल ने होमगार्ड जवान से अपने पर्स को खोजने में मदद करने का अनुरोध किया।

होमगार्ड जवान रेखा ने दी ईमानदारी और तत्परता की मिसाल
होमगार्ड जवान रेखा – फोटो फ्रॉम सोसिसाल मीडिया

होमगार्ड जवान रेखा ने तुरंत ही राजवर लाल का पर्स ढूंढने की मुहिम शुरू कर दी। उन्होंने संभावित सभी स्थानों पर बड़े ध्यान से तलाशी ली। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, रेखा को राजवर लाल का खोया हुआ पर्स मिल गया।

पर्स मिलने पर राजवर लाल बेहद खुश हुए और उन्होंने होमगार्ड जवान रेखा की तत्परता और ईमानदारी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में ईमानदारी और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देती हैं।

यह भी पढ़े : दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के घरों पर पुलिस ने की कुर्की

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles