10.8 C
Uttarakhand
Monday, February 10, 2025

अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव, 25 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या प्रभु राम के स्वागत के लिए तैयार है। इस मौके पर रामनगरी का भव्य श्रृंगार किया गया है। बुधवार यानी आज रामकथा पार्क में राम का राज्याभिषेक होगा और सीएम योगी राजतिलक करेंगे। इस खुशी में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप जलेंगे। नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दीपोत्सव है। मिली जानकारी के अनुसार अपने राम के आगमन की खुशी में अयोध्या नगरी झूम रही है। अब इंतजार हो रहा है तो सिर्फ दीपोत्सव का। 500 वर्ष बाद ‘रामलला की मौजूदगी’ में रामनगरी में 35 लाख से अधिक व राम की पैड़ी पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2024

आपको बता दें कि अयोध्यावासी रामलला के आगमन की खुशी से सराबोर है। 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनने से पहले ही सुबह नौ बजे यहां मेगा शो शुरू हो गया। इस दौरान अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम दिगा। इन नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी देश और दुनिया बनेगी। इससे पहले इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल दिखा। रामनगरी का माहौल राममय दिखा। दोपहर करीब 2.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। सीएम यहां भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे। रामकथा पार्क में राज्याभिषेक समारोह के बाद सीएम योगी, राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री समेत साधु-संत समेत सरयू तट पहुंचेंगे। जहां 1100 संत-धर्माचार्य, वैदिक आचार्य, संस्कृत छात्र व अन्य लोग मिलकर मां सरयू की महाआरती उतारेंगे। यह अनूठा आयोजन होगा, रिकॉर्ड के लिए यहां गिनीज बुक की टीम मौजूद रहेगी।

यह भी पढ़ें: देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा एम्स ऋषिकेश में होगी शुरू, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"