10.8 C
Uttarakhand
Monday, February 10, 2025

द्वाराहाट की गरिमा ने ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप मे जीते तीन रजत पदक।

द्वाराहाट: जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है, क्योंकि द्वाराहाट की बेटी गरिमा जोशी ने बेंगलुरु में आयोजित भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं। गरिमा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।

गरिमा जोशी, जो द्वाराहाट के छतगुल्ला गांव की निवासी हैं, ने 25 और 26 मार्च को बेंगलुरु के कांटेर्वा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने एफ-55 श्रेणी में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन रजत पदक जीते। उनका यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और उन्होंने दिखा दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

द्वाराहाट की गरिमा ने ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप मे जीते तीन रजत पदक।
फाइल फोटो गरिमा जोशी

गरिमा जोशी एक अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट हैं और इससे पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्तमान में वह भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) गांधीनगर में अपने कोचों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल द्वाराहाट बल्कि पूरे अल्मोड़ा जिले के युवाओं को प्रेरित करती है।

गरिमा की इस सफलता पर उनके परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने गरिमा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गरिमा का यह प्रदर्शन देश और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके जैसे खिलाड़ियों की सफलता न केवल समाज में जागरूकता फैलाती है, बल्कि उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है, जो किसी भी तरह की चुनौती से हार मान लेते हैं।

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं 12वीं का सिलेबस, इस लिंक से करें डाउनलोड

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"