9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, राज्य में 121 मार्ग बंद, आवाजाही ठप।

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई प्रदेश कई जगह बारिश ने अपना तांडव दिखाया है। कई जगह बारिश के चलते सड़के बंद हुई साथ ही प्रदेश की राजधानी में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं गंगोत्री हाईवे पर भी मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया है. जिसे खोलने के लिए स्थानीय प्रशासन काम कर रहा है। इसी बीच उत्तराखण्ड के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बिशनपुर, नेताला, हेल्कुगाड़ व सुनगर के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है।  बीआरओ की मशीनरी द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पड़े:हिमाचल प्रदेश के किनौर में बादल फटने से तबाही, फसलें तबाह।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेश भर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पड़े:मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश वासियों से की अपील, तिरंगे के साथ जरूर अपलोड करें सेल्फी।

ये मार्ग बंद है

पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 24 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। देहरादून जिले में दो राज्य मार्ग और 23 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। नैनीताल में चार, बागेश्वर में छह, चंपावत में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी में 12 और रुद्रप्रयाग जिले में सात ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं।

यह भी पड़े:पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles