21.9 C
Uttarakhand
Saturday, January 25, 2025

जंगलों में आग रोकने के लिए नागार्जुन सरपंच द्वारा चलाया गया वनाग्नि सुरक्षा अभियान।

द्वाराहाट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते बुधवार को सचिवालय में जंगल की आग को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई और आगामी मानसून सीजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. आग को रोकने के लिए आज इसी के तहत भिकियासेन विकासखंड के द्वाराहाट के अंतर्गत नागार्जुन मे वनाग्नि सुरक्षा हेतु वन पंचायत नागार्जुन में सरपंच द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे वन विभाग से संयोजन स्थापित कर पिरूल एकत्र किया जा रहा है जिससे की वन पंचायत को आग की घटनाओं से बचाया जायेगा और अपने प्लांटेशन क्षेत्र को बचाया जायेगा। वही वनों से पिरूल एकत्रीकरण के लिए प्रभावी योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जंगल की आग रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के 10 कार्मिकों को निलंबित किया गया है. अन्य कुछ कार्मियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जंगल में आग पर प्रभावी रोकथाम के लिए जन सहयोग लिया जाए. जंगलों में आग लगाने की घटनाओं में जो भी लिप्त पाये जा रहे हैं, उन पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। जंगल की आग को रोकने के लिए रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाय. मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों से पिरूल एकत्रीकरण के लिए प्रभावी योजना बनाई गई। पिरूल संग्रहण केन्द्र बनाए जाएं. इसमें सहकारिता विभाग का भी सहयोग लिया जाए. पिरूल एकत्रीकरण के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढाई जाय। नागार्जुन मे वनाग्नि सुरक्षा हेतु वन पंचायत नागार्जुन में सरपंच नागार्जुन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग द्वाराहाट चंथरिया के कर्मचारी रोशन कुमार, सोनिका डबराल, भूपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20240513 WA0004 जंगलों में आग रोकने के लिए नागार्जुन सरपंच द्वारा चलाया गया वनाग्नि सुरक्षा अभियान।
 नागार्जुन सरपंच द्वारा चलाया गया वनाग्नि सुरक्षा अभियान

यह भी पड़े:आज का राशिफल, 13 मई 2024

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles