9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

बदरीनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों पर हुआ सीजन का पहला हिमपात, पड़ी कड़ाके की ठंड।

रूद्रप्रयाग: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है, लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में अभी यह अपना तेवर दिखाएगा। पहले ही बारिश ने राज्य के कई जिलों में तबाही मचाई हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

केदारनाथ पैदल यात्रा रोकनी पड़ी

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। अधिकारियों ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा है कि वे संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है। बारिश के चलते आज सुबह 8.30 बजे से केदारनाथ पैदल यात्रा सोनप्रयाग से ही रोकनी पड़ी है।

यह भी पड़े:रील बनाना पड़ा महंगा, गवानी पड़ी जान, ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग।

वही बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा।

यह भी पड़े:जानिए अपना 11 सितम्बर 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles