8.7 C
Uttarakhand
Monday, February 10, 2025

द्वाराहाट: सैन्य सम्मान के साथ उत्तराखंड के लाल मनीष बिष्ट को दी अंतिम विदाई।

द्वाराहाट: जम्मू के पुंछ स्थित मेंढर में गोली लगने से मृतक सैन्य जवान की सोमवार को मुक्तिधाम में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मृतक जवान मनीष बिष्ट 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेंढर में कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। तीन भाई बहनों में मनीष सबसे छोटे थे। बीते शनिवार को गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार को सेना के वाहन से शव रानीखेत पहुंचा। इसके बाद शव को मृतक के खनिया स्थित घर ले जाया गया। ताबूत घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। माता हेमा बिष्ट सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कलेजे के टुकड़े का चेहरा देख मां कई बार गश खाकर बेहोश हो गई। तमाम क्रियाएं पूरी करने के बाद सेना के जवान शव को वाहन से यहां मुक्तिधाम ले गए। सैन्य टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी।

यह भी पड़े:प्रभु श्री राम के दरबार में चली गोली, अधिवक्ता की मौत, मचा हड़कंप।

मनीष के बड़े भाई दीपक ने बताया कि मनीष एक महीने की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने बताया कि मनीष कोरोनाकाल के दौरान कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वह पुंछ में कराटे भी सिखाता था और मिलनसार था। उसे मंदिर जाना बहुत अच्छा लगता था। जब भी वह छुट्टी आता था तो लगभग सभी मंदिरों में दर्शन करने जाता था।

यह भी पड़े:आज का राशिफल, 08 अक्टूबर 2024

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles