10.8 C
Uttarakhand
Monday, February 10, 2025

बलरामपुर: गरीबी के कारण शव को आठ घंटे करना पड़ा अपनों का इंतजार।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। परिजनों के पास रुपये नहीं होने की वजह से आठ घंटे तक युवक का शव गांव नहीं पहुंच सका।जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के हरैया के देवनगर निवासी विनोद चौधरी की शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे शहर के यतीमखाना मोहल्ले में बनी दुकानों के सामने मौत हो गई। गरीबी से जूझ रहे परिजन शव को पैत्रक गांव ले जाने का इंतजाम करने में जुट गए। इस बीच करीब आठ घंटे तक शव पड़ा रहा। जानकारी होने पर बलरामपुर स्टेट के महाप्रबंधक कर्नल आरके मोहंता ने शव को गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें:दर्दनाक मौत: इलेक्ट्रीशियन के सिर पर गिरा गैस सिलिंडर, सिर के हुए दो टुकड़े, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।

मृतक विनोद चौधरी की पत्नी नासिया ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। तीन साल की बेटी भी है। पहले वह गुजरात में रह रही थीं। करीब चार महीने पहले विनोद की तबीयत खराब होने पर वह लोग घर आए।शंकरपुर में बहन के घर पर रहकर पति का इलाज करा रही थी। हालात गंभीर होने पर पति को जिला मेमोरियल अस्पताल लेकर आई लेकिन, वह अस्पताल में रुकने को राजी नहीं थे।

इस पर वह अस्पताल के पास यतीमखाना मोहल्ले में बनी मार्केट में एक चौकी पर रहते थे। मोहल्ले के लोग खाना व नाश्ता भी देते थे। शुक्रवार की सुबह विनोद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को जानकारी दी गई।परिजनों ने कहा कि आते हैं। मृतक का पैत्रक गांव करीब 40 किमी दूर है। परिवार को सूचना देने के बाद लोग इंतजार करने लगे। करीब आठ घंटे बाद भी जब परिजन नहीं आए तो बलरामपुर स्टेट की ओर से प्राइवेट गाड़ी से शव को उसके पैतृक गांव भिजवाया गया।

ग्राम प्रधान राजा राम ने बताया कि मृतक के परिजनों की स्थिति बहुत दयनीय है। शव लाने के लिए भी परिजनों के पास पैसे नहीं थे। बताया कि उन्होंने वाहन आदि का प्रबंध करके भेजा लेकिन, तब तक वहां से शव लेकर लोग चल दिए थे। गांव में अंतिम संस्कार का प्रबंध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:पूर्व सैनिक स्व श्री ठाकुर सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, पंचतत्व में हुए विलीन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles