11.7 C
Uttarakhand
Thursday, January 23, 2025

दिल्ली में 3 दिनों तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट, आज इन ज‍िलाें में होगी बार‍िश, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जनवरी को एनसीआर में बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी शीतलहर जारी रहेगी। देश भर के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

यह भी पड़े: नए साल से पहले ISRO ने किया बड़ा कमाल, Spadex की सफल लॉन्चिंग करने वाला चौथा देश बना भारत

नए साल की शुरुआत शीत लहर के साथ हुई, 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई। अगले हफ्ते तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिसके चलते आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। वहीं,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ठंड के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में तापमान में कुछ सुधार के संकेत दिए। इससे दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन रातें और सर्द रहेंगी।

यह भी पड़े: नए साल से पहले ISRO ने किया बड़ा कमाल, Spadex की सफल लॉन्चिंग करने वाला चौथा देश बना भारत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठंड बढ़ने के साथ ही लोग गर्म रहने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सीकर 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। बुधवार रात अजमेर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

यह भी पड़े: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा यूसीसी, सीएम धामी ने फिर दिए दिए संकेत।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles