11.7 C
Uttarakhand
Thursday, January 23, 2025

कुछ देर में CM योगी पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला का अभिषेक कर उतारेंगे महाआरती

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या रा‍‍म मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर 11 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को दिन में 11 बजे गर्भगृह में रामलला का अभिषेक करेंगे। उसके बाद अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्‌घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उत्सव का माहौल है। राम मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी, केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान -14 तक पहुंचा।

कुछ देर में CM योगी पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला का अभिषेक कर उतारेंगे महाआरती

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के प्रथम वार्षिकोत्सव ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ पर शनिवार से 13 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन 11 जनवरी को रामलला का महाभिषेक, श्रृंगार, भोग और प्राकट्य आरती होगी। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

यह भी पढ़ें:अयोध्या राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर रामलला धारण करेंगे खास वस्त्र, मंदिर में होगा भव्य आयोजन

तीनों दिन अंगद टीला पर रामचरितमानस का पाठ, रामायण प्रवचन, श्रीराम जन्म कथा और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। रामलला के दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसादम का वितरण भी किया जाएगा। इसी कड़ी में श्रीराम राग सेवा और बधाई गान के भी कार्यक्रम होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ समारोह के मौके पर तीनों दिन रामलला के सभी आरती पास और विशिष्ट दर्शन पास निरस्त रहेंगे। आरती के समय भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में दर्शन अवधि में करीब डेढ़ घंटे की वृद्धि हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:मोबाइल टावर में पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा युवक, इकट्ठा हुई लोगो की भीड़,मचा हड़कंप।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles