9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचें सीएम योगी, मां से की मुलाकात, पूछा हालचाल।

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) की तबीयत बिगड़ने पर जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। मां के भर्ती होने की खबर मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मां से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने योगी को उनकी माता के स्वास्थ्य को लेकर पूरा अपडेट दिया। बताया जा रहा है कि योगी की माता को आंखों में समस्या होने की वजह से उपचार कराया जा रहा है। जिसके बाद तकलीफ बढ़ने पर भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर्स ने क्या बताई समस्या

उन्हें आंख में समस्या होने की वजह से भर्ती कराया गया है। जो कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि जल्द ही माता जी को डिस्चार्ज किया जाएगा। फिलहाल उनका इलाज किया जाएगा। डॉक्टर्स की टीम इलाज में जुटी हुई है। इससे पूर्व कई बार योगी की मां को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जा चुका है।

यह भी पड़े:बद्री विशाल के कपाट पूरे विधि विधान से 18 नवंबर को होंगे बंद।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles