9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

सैलरी से नहीं होता गुजारा? उत्तराखंड के दो अधिकारियों ने बेच दिया जमीर, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे में सतर्कता विभाग ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक सरकारी विज्ञप्ति में रविवार को यह जानकारी दी गयी। यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सतर्कता विभाग की टीम ने चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को रविवार को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पड़े: कानपुर में तूफान ने मचाया तांडव, फसलें हुई नष्ट,बिजली के पोल टूटे।

इससे पहले, शनिवार को सतर्कता विभाग की टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भी भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है।

आपको बता दे उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे में दो गिरफ्तारियों से यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। 23 साल के उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।

यह भी पड़े: बिग ब्रेकिंग: द्वाराहाट का लाल मनीष बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जम्मू कश्मीर में तैनात था सिपाही।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles