10.8 C
Uttarakhand
Monday, February 10, 2025

अगवा हुए टेरिटोरियल आर्मी के जवान का मिला शव, जवान की मौत के कारणों की जांच जारी।

जम्मू कश्मीर: बीते दिन 8 अक्टूबर को आतंकवादियों की कायनारा हरकत सामने आई थी, देश के एक टेरिटोरियल आर्मी जवान को अगवा कर लिया था। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र के उतरुसू जंगल से एक टेरिटोरियल आर्मी (टीए) जवान का शव बरामद हुआ है। जवान, हिलाल अहमद भट, जो मुकेधंपोरा नोगाम का निवासी था, मंगलवार शाम से लापता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान के लापता होने की सूचना मिलने के बाद, बुधवार सुबह एक व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल थीं।

यह भी पड़े:बिग ब्रेकिंग: आतंकियों की कायराना हरकत आई सामने, टेरिटोरियल आर्मी का जवान का किया अपहरण।

हालांकि, जवान की मौत के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जवान कैसे लापता हुआ और उसकी मौत के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं। जवान की मौत की सूचना से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों ही जवान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

सुरक्षा बलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह दुखद घटना है, और हम जवान के परिवार के साथ खड़े हैं। हमारी प्राथमिकता मामले की पूरी जांच करना है ताकि इस घटना की सही जानकारी प्राप्त की जा सके। हिलाल अहमद भट के योगदान और बलिदान को याद करते हुए, स्थानीय समुदाय ने उनकी वीरता को सलाम किया है। जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आए।

यह भी पड़े:सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि कैदियों की जाति संबंधी जानकारी जेल रजिस्टरों से हटा दी जाए

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles