11.7 C
Uttarakhand
Thursday, January 23, 2025

बिग ब्रेकिंग: बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, सुरक्षाबलों की गाड़ी IED से की ब्लास्ट, 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, नक्सिलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:CBSE भर्ती 2025: अधीक्षक और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस

ऑपरेशन से लौट रहे थे सभी

आईजी बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।  बस्तर आईजी ने आगे कहा कि दंतेवाड़ा/नारायणपुर/बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। दोपहर लगभग 2.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। कुल 9 के शहीद होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें:ईपीएफओ के ATM कार्ड और मोबाइल ऐप लॉन्च को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, PF निकालना होगा बेहद आसान।

इससे पहले हुई थी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 

जानकारी दे दें कि इससे पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद रविवार को 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। वहीं जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:जिओ मैनेजर अपहरण का मामला: अल्मोड़ा के युवक का एनकाउंटर, दो युवक गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles